कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू

समय से पहले बंजर मत होना

✍️ लेखन: हेमंत कुमार मेघवाल

समय से पहले बंजर मत होना

 

मत होना समय से पहले बंजर

क्योंकि समय से पहले बंजर होना

ठीक उस रेत की तरह है

जिसे समाज

लड़कों पर ज़िम्मेदारियों

और लड़कियों पर सीमाओं का नाम देकर

उड़ेल देता है

उन तमाम सपनों पर

जो अभी तो

पल्लवित होना शुरू ही हुए थे

इसलिए तुम मत होना बंजर

समय से पहले

बचाए रखना अपने सपनों का अंश

स्वयं में

जल की उस बूँद की तरह

जो कर देती है तृप्त

तुम्हारे सपनों की जड़ो को ।

 

स्रोत : नवपल्लव के लिए हेमंत कुमार मेघवाल द्वारा चयनित कविताओं में से एक कविता। 


और कविताएँ

जमीं पर स्वर्ग
पढ़ें
बचपन
पढ़ें
पितृसत्ता और पूर्वकालिक स्त्री
पढ़ें
प्रेम की भाषा का व्याकरण
पढ़ें
कुछ गाँव शहर हो गए
पढ़ें
दीवार में एक खिड़की
पढ़ें

Start typing and press Enter to search