कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू

बचपन

✍️ लेखन: हेमंत कुमार मेघवाल

बचपन


मैं लौट जाना चाहता हूँ

उस बचपन के प्यारे दौर में;

जहाँ नहीं था चिंताओं से कोई सरोकार हमारा

नहीं थी समय की हम पर कोई धारा

नहीं था क्रोध का कोई नाम वहाँ पर

नहीं था किसी से कोई बैर जहाँ पर

हाँ, मैं लौट जाना चाहता हूँ

उस बचपन की प्यारी दुनिया में

जहाँ नहीं था कुछ भी सीमाओं के घेरे में ।

 

स्रोत : नवपल्लव के लिए हेमंत कुमार मेघवाल द्वारा चयनित कविताओं में से एक कविता। 


और कविताएँ

जमीं पर स्वर्ग
पढ़ें
पितृसत्ता और पूर्वकालिक स्त्री
पढ़ें
प्रेम की भाषा का व्याकरण
पढ़ें
कुछ गाँव शहर हो गए
पढ़ें
समय से पहले बंजर मत होना
पढ़ें
दीवार में एक खिड़की
पढ़ें

Start typing and press Enter to search