कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू

कुछ गाँव शहर हो गए

✍️ लेखन: हेमंत कुमार मेघवाल

कुछ गाँव शहर हो गए

 

नहीं रहा वो दौर जहाँ पर

सब मिलकर वक़्त गुज़ारा करते थे

बाबा-बाई कहकर

प्रेम से बुजुर्गों को पुकारा करते थे

कच्ची सड़कों ने ले ली अब

प्रकृति की पक्की पगडंडियों की जगह

मोबाइल ने सबको कर दिया है इतना व्यस्त

के पीपल की वो बैठकी अब नहीं जमती

किसी को अब है के खुद से ही

फ़ुरसत नहीं मिलती

वो पहले जैसा समय

वैसे स्थान

वैसे इंसान

जाने कहाँ खो गए

होते-होते आधुनिक

कुछ गाँव

शहर हो गए ।

 

स्रोत : नवपल्लव के लिए हेमंत कुमार मेघवाल द्वारा चयनित कविताओं में से एक कविता। 


और कविताएँ

जमीं पर स्वर्ग
पढ़ें
बचपन
पढ़ें
पितृसत्ता और पूर्वकालिक स्त्री
पढ़ें
प्रेम की भाषा का व्याकरण
पढ़ें
समय से पहले बंजर मत होना
पढ़ें
दीवार में एक खिड़की
पढ़ें

Start typing and press Enter to search